16.9 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

जब शराब की पार्टी रेलवे ट्रैक पर चलने लगी, लेकिन ट्रैन एक को पहुँचाया यमराज के पास तो दो को अस्पताल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर बैठकर शराब की पार्टी मना रहे तीन युवक रेलगाड़ी की चपेट में आ गए,जिसमे एक की मौत व दो गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुँची मिल एरिया पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

मामला थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ रेलखंड के आईटीआई के पास का है,जहां तीन युवक रेलवे ट्रैक पर बैठकर शराब पी रहे थे,तभी उधर से गुजर रही ट्रेन की चपेट में तीनो लोग आ गए।जिसमे एक की मौत हो गई वही दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

गंभीर रुप से घायलों को होश नही आया है।जिला अस्पताल में इलाज जारी है। म्रतक व घायल किसी कंपनी में श्रमिक थे फिलहाल पुलिस घायलों के होश आने का इंतजार कर रही है तभी वास्तविकता क्या थी व ये कहा काम करते है और कहा के रहने वाले हैं ये पता पुलिस को चल पाएगा।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest