20 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

जब विशालकाय अजगर निकलने से ग्रामीणों में मचा हड़कम्प

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली) : बरसात खत्म होने के साथ क्षेत्र में जीव जंतुओं का आबादी के आस-पास वितरण करना आम बात हो गई है कस्बे से सटे ग्रामसभा अतरेहटा स्थिति झंडेश्वर मंदिर के पास धान के खेतों में एक बिशालकाय अजगर जिसकी लंबाई लगभग 10-12 फीट और अनुमानित बजन लगभग 80 से 100 किलोग्राम आंका गया है उधर दूसरी ओर हसनपुर गांव में भी इसी आकार और वजन का एक और अजगर जो पीपल के पेड़ में लिपटा था इसे देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों ने अजगर को कब्जे में लेकर सुरक्षित जंगलों में छोड़ दिया है मिली जानकारी के मुताबिक सुबह महिलाएं जब खेतों में धान काटने गई तो उसी खेत में उसके फुफकार की आवाजें आ रही थी, जिससे महिलाएं डर डर कर खेत में धान की फसल काट रही थी। उसी समय उन महिलाओं को एक अजीब आवाज सुनाई पड़ी जिससे वे महिलाएं डर गई और शोर मचाकर ग्रामीणों को एकत्रित कर लिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने धान के खेत में अंदर जाकर देखा तो अजगर सांप अपनी मदमस्त मस्ती में पड़ा फुफकार लगा रहा था लेकिन उसके गले से आगे का हिस्सा काफी फूला हुआ था जिससे लगता था जो इसने किसी जीव का शिकार कर निगल लिया है।

ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद उसे रस्सी में बांधकर उसपर काबू पाया गया। फिर उसे धान के खेत से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने बताया कि, इससे पहले इसी अजगर सांप के द्वारा दो बकरियों को अपना निवाला बनाया जा चुका है।

वहीं सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने अजगर को अपने कब्जे में ले लिया है। उड़ान उधर पड़ोस के हसनपुर गांव में भी नया नाला के किनारे जंगल में जानवर चरा रहे चरवाहों ने पीपल के पेड़ से लिपटे विशालकाय अजगर को देख कर हड़कंप मच गया ग्राम निवासी सोमेंद्र पटेल आशीष कुमार आदि ने बताया कि अगर बहुत जोर जोर से फुफकार रहा।

अनुज मौर्य /अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest