28.5 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

जब वर्दीधारी ने पार की मोटरसाइकिल, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

(रायबरेली)।चोरी होने की घटना तो बहुत सुनी होगी पर कोई पुलिस वाला आये और दूसरी चाभी लगाए और बाइक ले के फुर्र हो जाये ,सुनने में थोड़ा अजीब लगा न जी हां कुछ ऐसा ही मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बेलीगंज फाटक के निकट का अमन शुक्ला निवासी सूर्यकुटी बेलीगंज कोतवाली हर रोज की भांति अपनी मोटरसाइकिल संख्या न.up33aj9331 नीली पल्सर घर के पास खड़ी करके घर के अंदर चले गए और कुछ देर बाद जब वो वापिस आये तो उनके पैरों से जमीन खिसक गई ,क्योंकि उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब हो चुकी थी जबकि मोटरसाइकिल की चाभी उन्हीं के पास मौजूद थी देर न करते हुए घर मे लगे सीसीटीवी कैमरा में देखा तो उनके होश उड़ गए क्योंकि बाइक चोरी करने वाला पुलिस की पूरी वर्दी पहने हुए था कुछ देर हाव भाव लेने के बाद उसने गाड़ी में नकली चाभी लगाई और बाइक लेकर फरार हो गया ,सोचने वाली बात यह है कि आखिर पुलिस की वर्दी पहनकर क्या अब चोर चोरी करने लगे या ये कोई पुलिस कर्मी द्वारा किया गया कृत्य है फिलहाल जो भी मामला एक पहली बना हुआ है कि ये पुलिस वाला कोई है या पुलिस की वर्दी पहने कोई बहरूपिया चोर है जो पुलिस की छवि धूमिल कर रहा है।
फिलहाल पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी वही इस मामले में कोतवाली प्रभारी अतुल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है चोर की तलाश की जा रही है जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होगा।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest