24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

जब लावारिस बाइक की डिग्गी में मिला बम

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। रविवार को सुबह 11:00 बजे से देर रात तक खड़ी लावारिस बाइक को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 एवं शिवगढ़ पुलिस ने बाइक की तलाशी ली तो उसमें लगे डिग्गी बैग में सुतली बम मिला। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है और सुतली बम को बाल्टी के अंदर पानी में रखवा दिया है। शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार विद्यार्थी का कहना है कि बम निरोधक टीम आकर सुतली बम की जांच करेगी, जिसके पश्चात टीम की रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल पुलिस वाहन मालिक की तलाश कर रही है कि ये वाहन किसका है और ये वाहन में बम कहा से आया। ये तो वाहन मालिक के पकड़े जाने के बाद ही पता चल पाएगा कि असलियत क्या है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest