27.1 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

जब युवती ने इस बात पर कुँए में लगा दी छलांग और फिर हुआ ये

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। एक दलित युवती का पड़ोस के गॉव के वर्मा बिरादरी के युवक से करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था दोनों युगल विवाह करना चाहते थे, जिसकी जानकारी दोंनों परिवार को भी थी लेकिन अलग अलग जाति के चलते दोनों परिवार इस शादी के लिये रज़ा मंद नहीं थे जबकि लड़की ने अपने परिवार तथी प्रेमी के परिवार वालों को कयी बार चेतावनी दे चुकी थी कि यदि उसका विवाह न हुआ तो वह अपनी जान दे देगी इसी क्रम में रविवार की दोपहर लगभग 2 बजे शादी को लेकर युवती का उसके परिजनों कहा सुनी हुयी बात बढ़ने पर युवती किसी फिल्मी स्टाइल में दौड़ती हुयी घर से बाहर निकली और करीब 50 क़दम घर दूर मुर्गी फार्म के पास कुए मे छलांग लगा दी यह देख गॉव वाले दौड़ पड़े और काफ़ी मशक्कत के बाद उसे कुएं से जीवित निकाल लिया कुंए से बाहर आते ही लड़की फिर अपने प्रेमी से शादी कराने की ज़िद करने लगी इस बीच सूचना पर 100 डायल पुलिस भी गॉव पहुंची और लड़की तथा उसके मॉ बाप को थाने ले गयी ,नसीराबाद थाने में लड़की ने थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार यादव से भी प्रेमी से विवाह की इच्छा ज़ाहिर कर दी यह सुन थानेदार ने दोंनों गॉव के प्रधान तथा युवती के प्रेमी व उसके बाप को भी थाने बुला लिया। समाचार लिखे जाने तक दोंनों पक्षों में प्रधान व थाना प्रभारी के बीच थाने में पंचायत चल रही है !थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार यादव का कहना है कि यदि दोनों पक्षों में विवाह की सहमति न बनी तो लड़की की तहरीर पर मुक़दमा दर्ज होगा।

अनुज मौर्य /मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest