25.4 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

जब युवक के शरीर में थे 2 दर्जन से अधिक चाकुओं के निशान, जिसने देखा ये ख़ौफ़नाक मंजर वो सहम गया

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के टोकरी गांव के निकट खपरमलंग कब्रिस्तान में एक युवक का शव मिला है।शव मिलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक वलीपुर निवासी युवक शाहनवाज (25 वर्ष)कल संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था।आज ठोकरी स्थित खपरमलंग क़ब्रिस्तान में उसका शव बरामद हुआ है।उसके गले को किसी हथियार से रेता गया था व शरीर पर 2 दर्जन से अधिक चाकू के निशान भी मिले है।इससे साफ जाहिर होता है कि युवक की हत्या की गई है।सूचना पर सी ओ सिटी मयफोर्स पहुँचे कोतवाल अतुल कुमार सिंह,चौकी इंचार्ज त्रिपुला प्रमोद कुमार ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

वही पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest