बछरांवा (रायबरेली)। बछरावां टांडा मजरे शेखपुर समोदा में अनंतु पिता छंगा लाल टांडा निवासी 60 वर्ष जो कि घर में अकेले रहते थे ग्रामीणों का कहना है और बुजुर्ग नशेड़ी प्रवृत्ति का व्यक्ति था जो कि दिन भर शराब के नशे में रहता था। आज सुबह फिर उसने शराब पी ली लोगों ने पहले उठ इधर-उधर आते-जाते उसे देखा लेकिन थोड़ी देर के बाद घर में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी लाश मिली जिसे देखते ही पड़ोसियों में हड़कंप मच गया उसके परिवारजनों के द्वारा हंड्रेड डायल को सूचना दी गई। मौके पर हंड्रेड डायल पहुंची एवं थाना अध्यक्ष पंकज तिवारी मौके पर पहुंचकर छानबीन करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । उचित कार्यवाही तहरीर मिलने के बाद की जाएगी।
अनुज मौर्य/अनूप सिंह रिपोर्ट














