33.7 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

जब पुल पर बाइक चलते चलते आ गई सीधे जमीन पर और बाइक सवार युवक के साथ हुआ ये

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली) । थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज से बाइक सवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार प्रियांशु वर्मा पुत्र रामप्रकाश उम्र 32 वर्ष निवासी अहिल्या नगर लखनऊ बाइक से अपने चाचा डॉ एस पी सिंह के पास जोकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में चिकित्सक के पद पर नियुक्त हैं के पास आ रहा था डॉक्टर एसपी सिंह ने बताया कि उनका भतीजा प्रियांशु फैजाबाद रोड पर भिटरिया में स्थित किसी इंस्टिट्यूट में ओटी टेक्नीशियन का कोर्स कर रहा था वह कल शाम को गया था वह पढ़ाई करके वापस उनके पास लौट रहा था तभी रेलवे ओवर ब्रिज पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने के चलते प्रियांशु वर्मा पुल से नीचे जा गिरा ।आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने आनन फानन एंबुलेंस द्वारा प्रियांशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

अनुज मौर्य/अनूप सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest