22.6 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

जब पुलिस ने चोरी की दो बाइक समेत दो अभियुक्त किये गिरफ्तार, एक हुआ फरार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार बीती शाम डलमऊ पुलिस द्वारा लगाई गई चेकिंग के दौरान चोरी की दो बाइक समेत डलमऊ पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया वही एक अभियुक्त भागने में कामयाब हो गया ।

मिली जानकारी के अनुसार डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कठगर दरीबा मार्ग पर शनिवार बीती शाम डलमऊ पुलिस द्वारा राइस मिल के पास चेकिंग लगाई गई थी चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिल यूपी 33 एके 0 379 व एक अन्य मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर जिसकी नंबर प्लेट बदली हुई थी दोनों चोरी की मोटरसाइकिलों पर अखिलेश लोध पुत्र राधेश्याम निवासी पूरे मोहरी मजरे अहमदपुर थाना डलमऊ , पवन कुमार लोध पुत्र राम सुमेर निवासी हरदी टीकर थाना जगतपुर रायबरेली व पवन मौर्य पुत्र रमेश निवासी कोलवा खुर्द कोतवाली नगर रायबरेली सवार होकर कठगर दरीबा मार्ग से गुजर रहे थे डलमऊ पुलिस ने इनको रोकने की कोशिश की तो वे भागने लगे तभी डलमऊ पुलिस ने दौड़ाकर उक्त दोनों मोटरसाइकिल व अखिलेश और पवन को पकड़ने में कामयाब हो गई वहीं पवन मौर्य मौके से फरार हो गया वहीं इस बाबत डलमऊ कोतवाली प्रभारी श्री राम ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों को संबंधित धारा में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है भागे हुए अभियुक्त की तलाश जारी है।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest