33.2 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

जब दो पहिया वाहन चालक की लापरवाही ने यातायात प्रभारी की डाली जान जोखिम में

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। मील एरिया थाना क्षेत्र के सारस होटल के निकट ओवर ब्रिज पर उस वक़्त हड़कम्प मच गया जब यातायात प्रभारी की जीप दो पहिया वाहन चालक को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर पलट गई ।पलटने में यातायात प्रभारी व चालक को छुटपुट चोट आई जिन्हे दूसरी गाड़ी से अस्पताल भेजवा दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यातायात प्रभारी प्रशांत सिंह डेली रूटीन चेकिंग में निकले थे और रतापुर कि ओर जा रहे थे तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने बेतरतीब ढंग से यातायात प्रभारी की गाड़ी को ओवरटेक किया ,जिसे बचाने के चक्कर मे प्रभारी के वाहन चालक ने एकाकएक ब्रेक मार दी और बरसात होने की वजह सड़क गीली हो रखी थी ,जिसके कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर के पार जाकर पलट गई ,जिसमे वाहन चालक व प्रभारी यातायात को हल्की चोटे आई जिन्हें इलाज के लिए दूसरे वाहन से अस्पताल भेजवा दिया गया वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सी ओ सिटी ,मील एरिया व सदर कोतवाली प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच गए व घटना की पूरी जानकारी ली ।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest