38.2 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

जब दबंगो ने दुकानदार के ऊपर बोला धावा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

खीरों (रायबरेली)।रविवार रात अज्ञात दबंगो ने कस्बे के एक स्वीट हाउस में धावा बोल दिया लेकिन शोरगुल होने पर जब भीड़ पहुँची तब तक सभी फरार हो गये,वही पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार कस्बे में भाजपा नेता दिलीप गुप्ता की दिलीप स्वीट के नाम से दुकान है रविवार को दिलीप का बड़ा बेटा लकी दुकान पर बैठा था लगभग रविवार रात चार-पांच अज्ञात लड़के दुकान पर आए और मिठाईयां पैक करवाने लगे इसी दौरान लकी से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद होने लगा इतने में ही मन बढ़ दबंगों ने दुकान पर खूब नंगा नाच किया लेकिन उनकी सारी हरकतें दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होती रही दबंगों ने दुकानदार को भला बुरा कहते हुए धमकियां देते रहे इस दौरान दुकान पर काम कर रहे श्रमिक ने मालिक को फोन करके घटना के बारे में जानकारी दी लेकिन जब तक वह सभी मौका पाकर भाग चुके थे वहीं लोगों का कहना है कि घटना के समय दुकान के आस पास ही डायल हंड्रेड की गाड़ी खड़ी थी लेकिन दबंगों पर पुलिस का कोई भय नहीं रहा।घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ यादव ने बताया कि घटना के संबंध में मुझे जानकारी नहीं हैं,तहरीर मिलते ही आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

To

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest