26.3 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

जब डायल 100 पुलिस ने पकड़ी चोरी की गई भैस से भरी पिकअप

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। भैंस चोरी की सूचना मिलने से डलमऊ पुलिस में मचा हड़कंप भैंस लदा पिकअप बरामद चोर फरार ।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में भैंस चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया सूचना पाकर पुलिस विभाग ने चारों तरफ नाकाबंदी कर दी बताते चलें कि बृहस्पतिवार बीती रात लगभग 1:00 बजे पुलिस को सूचना मिली थी क्षेत्र में भैंस चोरी कर पिकअप घुरवारा चौकी होते हुए कठगर पावर हाउस नाहर से अमीर मिरानपुर होते हुए करकसा कसिया पुर जोहवा नटकी की और जा रही है तभी चौकी इंचार्ज घोरवारा श्री राम पांडे ने चारों तरफ नाकाबंदी कर दी जिससे जो हो नेट की गांव के पास डायल हंड्रेड 1763 के सिपाहियों ने सामने से घेर लिया पुलिस को देख कर चोर पिकअप U P 71T 5920 छोड़कर भाग निकले पिकअप में जानकारों की मानें तो 5 भैंसे लदी हुई थी पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से भैंसों को बाहर निकाला और वही गांव में एक जगह बंधवा दिया पूछे जाने पर घुरवारा चौकी इंचार्ज श्री राम पांडे ने बताया कि चोरी की पाई गई भैंस है पूरे जसरापुर थाना भदोखर की एक भैंस सुंदर लाल साहू थुलरई थाना जगतपुर गुरुप्रसाद पांडे की एक भैंस जगतपुर बड़दरा प्रधान की एक भैंस तथा संत पुर खाना डलमऊ के दिनेश कुमार मौर्य की दो भैंस पाई गई जिन्हें संबंधित कार्रवाई कर भैंस उनके मालिकों को दे दिया गया है पकड़ी गई पिकअप के माध्यम से जांच की जा रही है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest