27.1 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

जब ट्रक सड़क पर चलने के बजाए चलने लगा नहर में

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मौरंग लगा ट्रेक पुलिया तोड़ नहर में पलटा, चालक फरार

नसीराबाद (रायबरेली)। एक तेज़ रफ्तार ट्रेक नसीराबाद थाने से करीब 500 मीटर दूरी पर जायस- सलोन मार्ग पर टेंगना गॉव के सामने पुल तोड़ता हुआ पलट कर नहर में जा गिरा घटना के बाद चालक तथा कलिंजर ट्रेक से निकलकर फरार हो गये समाचार लिखे जाने तक ट्रेक लावारिस ही नहर में पड़ा था ।
शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे जायस सलोन मार्ग पर जा रहा एक तेज़ रफ्तार ट्रेक अचानक अनियंत्रित होकर कर क्षेत्र के टेंगना गॉव के सामने नहर पुलिया को तोड़ता हुआ पुल के नीचे नहर की गहरी खाई में जा गिरा हादिसा होते ही चालक और वाहन कलिंजर पानी से निकलकर फरार हो गए । हालॉकि इस दुर्घटना में चोट किसी को नहीं आई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस मौक़े पर नहीं पहुँची समाचार लिखे जाने तक ट्रेक लावारिस ही नहर की खाई में पड़ा था ।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest