29.5 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

जब जान बचाने के लिए घर मे घुसा हिरन ,हिरन देखने के लिए लोगो का लगा तांता

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

जगतपुर(रायबरेली)। विकास क्षेत्र जगतपुर से सटे ग्राम सान्हूकुआं के पुरवा टाय में मनीष कुमार यादव के घर में उस समय मजमा लग गया जब एक हिरण का बच्चा अचानक कहि से आकर उनके घर मे छुप गया और जब घर वालो ने हिरन को देखा तो सभी के होश ही उड़ गए कि ये हिरन कहा से उनके घर आ गया जानकारी करने में पता चला की पड़ोस के गांव से दौड़ा कर बच्चे उसका पीछा कर रहे थे।अपनी जान बचाने के लिए उसने मनीष कुमार यादव के घर दरवाजा खुला देख घर के अंदर शरण ली देखते ही गाँव मे ये बात आग की तरह फैल गई और जो भी हिरन को देखता तो हतप्रभ रह जाता, मौके पर मौजूद लोगों ने वन विभाग और जगतपुर पुलिस को सूचना दी लेकिन जब तक उसकी कुछ मदद हो पाती वह चुपके से वहां से फिर जंगल की ओर भाग निकला उसे देखने वालों का गांव में तांता लगा रहा।

अनुज मौर्य/मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest