15.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

जब कुँए में मिली ऐसी चीज ,लोगो के फूल गए हाथ पांव

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में एक आम की बाग में महिला का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद बरामद हुआ है।महिला के शरीर पर पूरे कपड़े नही थे और पास ही टयुबबेल की छत पर एक जोड़ी चप्पल व 16 रुपये बरामद हुआ है।शव की शिनाख्त नहीं हुयी है।ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जतायी है।

नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे जुरानी मजरे संडहा गांव में गजाधर पाल की आम के बाग के एक कुयें में एक लगभग 32 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।शनिवार की सुबह बाग की ओर गांव के लोग गये तो कुंये में दुर्गन्ध आ रही थी ।लोगो ने नजदीक से देखा तो महिला शव पानी में तैर रहा था।लोगो की सूचना पर प्रधान प्रतिनिधि रमेश कुमार जायसवाल ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर एस आई मालिकराम ,दरोगा मृत्यंजय सिपाहियो के साथ मौके पर पहुंचे।और शव को बाहर निकलवाया।आसपास के गांव में सूचना दी गई पर शव का शिनाख्त नही हुआ।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।ग्रामीणो ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 32 वर्ष होगी।और उसके मांग में सिंदूर लगा था।कुंये के पास टयुबवेल की छत पर एक जोड़ी चप्पल व टूटी हुई चूड़िया तथा 16 रुपये बरामद हुआ है।उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।थानाधयछ धीरेन्द्र यादव ने बताया कि कुंये में अज्ञात महिला का शव मिला है ।पोस्टमार्टम के भेजा गया है।शव की शिनाख़्त नहीं हो सकी है पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही होगी।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest