33.1 C
Raebareli
Wednesday, March 4, 2026

जब कार के साथ हुआ ये और चली गई दो की जान और 3 पहुँच गए अस्पताल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊँचाहार (रायबरेली)। सीतापुर से प्रयागराज जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें चालक समेत कार सवार सभी 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से चालक समेत 2 की मौत हो गई है। जबकि तीन घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है। घटना रात करीब 11बजे सीमा से सटे प्रतापगढ़ के नवाबगंज थाना के गांव सोनामऊ की है।
रविवार की देर रात सीतापुर से मंगरे (70) निवासी सूरजपुर थाना सिधौली जनपद सीतापुर साथियों के साथ कार से प्रयागराज जा रहे थे। कार अंकित निवासी कान्हमऊ थाना कमलापुर चला रहा था। तभी रास्ते में प्रतापगढ़ के सोनामऊ में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने घायलों को निकाला और पुलिस की मदद से ऊंचाहार सीएचसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मंगरे को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों अंकित (30), नीरज (35), बुद्धी लाल(55), शुभम (23) सभी निवासी कान्ह मऊ जनपद सीतापुर शामिल रहे। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां जिला अस्पताल में चालक अंकित ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य तीन घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest