33.7 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

जब अधिक कोहरे ने डीसीएम ट्रक चालक को रोड से जमीन पर पहुचाया

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। कोहरा अधिक होने के कारण तेज रफ्तार डीसीएम सलोन बाईपास स्थित खाई में पलट गई।गनीमत रही कि ड्राइवर और क्लीनर गाड़ी पलटने के बावजूद सही सलामत बच गये।घटना की सूचना पर डायल112 मौके पर पहुँची थी।दुर्घटना ग्रस्त डीसीएम शकरकन्द लादकर प्रतापगढ़ जा रही थी।मंगलवार की सुबह तेज कोहरा था।कोहरे के कारण सड़क पर कुछ दिखाई नही दे रहा था।इसी बीच जलालाबाद से प्रतापगढ़ के लिए शकरकन्द लोड कर प्रतापगढ़ के लिए जा रही डीसीएम गाड़ी सड़क कोहरे के कारण अनियन्त्रित होकर सलोन बाईपास स्थित खाई में पलट गई।गाड़ी खाई में पलटते ही ड्राइवर कन्डेक्टर ने सबसे पहले रास्ते से गुजर रहे लोगो से मदद मांगी।वही डायल112 भी मौके पर पहुँच गई।जिसके बाद चालक नईम अहमद निवासी लखीमपुर खीरी एवम क्लीनर जाइम अहमद निवासी शाहजहापुर को दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी से साकुशल बाहर निकाला गया है।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest