23.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

जब अचानक बी एस ए पहुँच गए स्कूल का निरीक्षण करने

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

प्रतापगढ़। -जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक सिंह के औचक निरीक्षण से मची अफरा-तफरी आपको बता दें कि मांधाता विकासखंड के सोभी पुर गांव में प्राथमिक विद्यालय शोभीपुर में तैनात शैल मिश्रा शुक्ला जो प्रधानाध्यापिका है वह लगातार विद्यालय में अनुपस्थित रहती हैं इसकी बात की शिकायत क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद गुप्ता व कार्यवाहक ग्राम प्रधान ने की मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह आज 12:00 बजे शोभीपुर प्राथमिक विद्यालय में जांच के लिए पहुंचे और प्रधानाध्यापिका के अनुपस्थित होने पर कार्यवाही की बात कही और मिड डे मील का चार्ज सहायक अध्यापिका अंजली सरोज को देने की बात कही विद्यालय की बदहाल व्यवस्था पर उन्होंने ग्राम प्रधान को भी सख्त निर्देश दिए और कहा कि आप व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाइए जो सहयोग होगा हम करेंगे विद्यालय में पिछले 3 महीने से खाना नहीं बन रहा था इसी लिए उन्होंने सहायक अध्यापिका अंजली मिश्रा को एमडीएम का चार्ज दिया अचानक दौरे से अध्यापकों व शिक्षा मित्रों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया अब देखने वाली बात यह होगी कि लापरवाह प्रधानाध्यापिका पर कार्यवाही कब की जाएगी।

अवनीश मिश्रा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest