28.7 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

जब अचानक चोरो को मन हो गया बियर पीने का लेकिन दुकान का ताला था बंद तो कर डाली ये वारदात

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। -थानाक्षेत्र में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहा रहें है।जहां अज्ञात चोर क्षेत्र में आये दिन चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस के लिये चुनौती बनते जा रहे हैं।वहीं पुलिस की पकड़ चोरों के गिरेबां से कोसों दूर है।जिससे ग्रामीणों सहित व्यापारी वर्ग भी दहशत के साये में जीने को विवश होता दिख रहा है।इन अज्ञात चोरों के लिये क्या घर हो,क्या स्कूल हो,क्या जानवर हो या दुकान जहां भी मौका मिला हाथ साफ कर दिया। ऐसा ही एक मामला फिर प्रकाश में आया है।जहां इस बार चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुये एक वीयर शॉप को निशाना बना कर नकदी सहित हजारों का माल साफ कर दिया।बतातें चलें कि थानाक्षेत्र के परैया नमकसार चौराहे पर स्थित रमेश कुमार की वीयर शॉप की दुकान है।जहां बीती रात कुछ अज्ञात चोरों ने दुकान में धावा बोलकर दो पेटी वीयर सहित 14120 नकद पार कर दिया।अगली सुबह जब मैनेजर दुर्गाबख्स सिंह दुकान पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा देखकर उनके होश उड़ गये।

मैनेजर ने घटना की लिखित शिकायत नसीराबाद थाने में देते हुये कार्यवाही की मांग की है। इस बावत एसो धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जांच करवा कर कार्यवाही की जायेगी।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest