27.9 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

जन जन को जागरूक करने हेतु चलाया जा रहा सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। सड़क दुर्घटना में लोगों को चोट लगने और उससे मौत होने आदि घटनाओं को कम करने का प्रयास किया जाता है। सड़क का उपयोग करने वाले सभी लोग जिसमें पैदल चलने वाले, साइकल, गाड़ी चालक या सार्वजनिक यातायात साधनों का उपयोग करने वाले शामिल हैं। सड़क यातायात सुरक्षा हेतु घटनाओं को देख कर रणनीति बनाई जाती है। वर्तमान में सड़क के आस पास के माहौल को देख कर वाहन की गति आदि तय किया जाता है।

विश्व में सड़क यातायात में मौत या जख्मी होना कुछ बहुत बड़ी परेशानियों में से एक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर वर्ष 10 लाख से अधिक लोग सड़क हादसों के शिकार व्यक्ति की मौत हो जाती है। इस संगठन के द्वारा एक जानकारी वर्ष 2004 में प्रकाशित की गई। जिसके अनुसार लगभग 12 लाख लोगों की मृत्यु और 5 करोड़ लोग इसके कारण इस वर्ष घायल हुए हैं। इसमें से सबसे अधिक मौतें 10 से 19 वर्ष के लोगों के हुए हैं। इस जानकारी के अनुसार अधिक विकासशील देशों में यह समस्या और भी अधिक खतरनाक है।

आज आरटीओ प्रशासन संजय तिवारी ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चार वाहनों द्वारा प्रचार कराया जा रहा है,पोस्टर व पम्पलेट बटवाकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।नुक्कड़ नाटक के द्वारा कलाकारों द्वारा जन जागरूकता फैलाई जा रही है।बिना लाइसेंस वाहन का चालन न करना,शराब के नशे में वाहन न चलाना, वाहन चलाते समय यातायात नियमों की अनदेखी न करें।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जन को जागरूक करते हुए कलाकारों ने कहा कि आप सभी लोग अपने घरों से वाहन ले जाने वाले परिवार के सदस्यों को प्रेरित करें कि जब सड़क पर वाहन चलाये,यातायात नियमों का पालन अवश्य करें।ईस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट जयचंद पांडेय,सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी सहित कई आला अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य /पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest