27.9 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

जनता की सेवा करना ही मेरी प्रथम प्राथमिकता होगी : पवन सिंह

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

परशदेपुर चौकी के नए प्रभारी पवन प्रताप सिंह ने सम्हाला पदभार

परशदेपुर (रायबरेली)। पुलिस अधीक्षक रायबरेली ने उप निरीक्षक पवन प्रताप सिंह को परशदेपुर चौकी का नया प्रभारी बनाया है।बताते चले कि ज़िले की कानून विवस्था को सुधारने के लिए पुलिस अधीक्षक ने कई उपनिरीक्षको को इधर से उधर किया है।इसी क्रम में परशदेपुर चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह को सरेनी थाने में नई तैनाती दी है और परशदेपुर चौकी का इंचार्ज पवन प्रताप सिंह को बनाया है।इससे पहले पवन प्रताप सिंह रायबरेली में किला बाजार चौकी में प्रभारी पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं।परशदेपुर चौकी का पदभार संभालने के बाद इन्होंने कहा कि मैं जनता का सेवक हूं।मेरे पास कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर बिना झिझक आ सकता है।हर पीड़ित का काम कानून के हिसाब से तत्काल कराया जायगा। चौकी का पदभार सम्हालने के बाद कस्बे के सभी बैंकों और दुकानों की सुरक्षा विव्वस्था का जायज़ा लिया।इसके अलावा कस्बे में गश्त के दौरान चाय और पान के दुकानदारों को भी हिदायत दी कि रात में समय से दुकानों को बंद कर दिया करे और फालतू लोगो की भीड़ को न इकट्ठा होने दें।

शम्शी रिजवी रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest