27.9 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

छोले के भगोने में गिरने से मासूम झुलसी उपचार के दौरान मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊँचाहार (रायबरेली)। कहते हैं कि थोड़ी सी असावधानी बहुत भारी पड़ जाती है, कभी कभी यह जान पर भी आ जाती है। ऐसा ही वाकया ग्राम पूरे चांदन मजरे सवैया राजे में देखने को मिला जहां के रहने वाले कमलेश पुत्र साहिब दीन की मृत्यु पिछले महीने कैंसर के रोग के वजह से हो गई थी, जिनका तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम शुक्रवार को था। हलवाई लोग खाना बना रहे थे और बगल में ही जय गुरुदेव का सत्संग चल रहा था। सभी लोग उसी में व्यस्त थे तभी निमंत्रण में आई देशराज निवासी ठखरिया थाना मुंशी गंज जिला रायबरेली की 4 वर्षीय मासूम पुत्री अनुष्का लगभग शाम 4:00 बजे बच्चों के साथ खेल रही थी और अचानक खेलते खेलते वह जहां खाना बन रहा था, वहां पहुंच गई और देखते देखते पीछे की तरफ से छोले के भगोने में गिर गई। आनन फानन लोगों ने उसे बाहर निकला। वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। तत्काल अनुष्का को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊँचाहार लाया गया, जहां उपचार के दौरान लगभग रात 9:00 बजे मासूम अनुष्का की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है, जिसे देखकर पूरे गांव वालों की आंखें नम हो गई।

अनुज मौर्य /मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest