13.1 C
Raebareli
Saturday, February 14, 2026

छुट्टा पशुओं का आतंक तो कही पशु चोरो का आतंक

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली) । कोतवाली क्षेत्र के पुरे दल जीत का पुरवा पहरेमऊ में पशुओ के आतंक से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पशु चोरी की घटना से लोग अपने अपने पशुओं को लेकर चिंतित हैं। बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र के पूरे दलजीत का पुरवा मजरे पहरेमऊ में मध्य रात्रि के करीब अज्ञात चोरों ने राम किशोर यादव पुत्र राम पियारे के घर के बाहर बंधी भैंसों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। वही शातिर चोरों की इस करतूत की भनक गांव के किसी भी व्यक्ति को नहीं लगी। चोरी गए तीन जानवरों में एक भैंस व एक पड़वा ले जाने में चोर कामयाब रहे जबकि चोरों के चंगुल से एक भैंस भागने में कामयाब रही। राम किशोर यादव के मुताबिक दोनों पशुओं की कीमत करीब साठ हजार रुपये बताई जा रही है। वहीं गांव में चोरों से दहशत का माहौल है और गांव के लोगों का कहना है की अगर इसी तरह रहा तो चोरों की आम जनता में समस्या बनी है और गांव में एक तरह से चोरी से इस पास के लोगों को भी बड़ा ही दहशत बनी हुई है और पुलिस रात को गस्त देती रही चोर चोरी करके चलते बने ।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest