15.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

छात्र-छात्राओं ने पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ कैंडल मार्च निकाल फूँका पुतला

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली । दुर्गा पब्लिक स्कूल इण्टरमीडिएट कॉलेज देदौर रायबरेली के छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार ने कष्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों एवं देश के लिए कैंडल मार्च निकाला तथा पाकिस्तान का पुतला फूंका। कैंडल मार्च विद्यालय से निकलकर पटेल पार्क पहुंचा और वहीं पटेल नगर चौराहा देदौर में पाकिस्तान एवं आतंकवाद का पुतला फूंका गया

जिसमें ग्रामवासियों, बच्चों एवं विद्यालय परिवार के सभी लोगों अत्यन्त रोष प्रकट किया। तत्पष्चात् विद्यालय पहुंचकर सभी शहीदों को मोमबत्ती जलाकर प्रबंधक अमित कुमार चौधरी, प्रधानाचार्य कौषल कुमार सिंह, दिनेष चौधरी ग्राम प्रधान देदौर, बीएल वर्मा अध्यक्ष कुर्मी समाज, विषाल चौधरी रिटायर्ड आर्मी आफीसर, आरएस वर्मा प्रदेष अध्यक्ष किसान यूनियन, सन्तोष, प्रमोद, आरती, सीमा, दिलीप, मनीष, श्रवण एवं समस्त बच्चे तथा समस्त विद्यालय परिवार ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest