23.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। मतदाता जागरूकता अभियान के लिए शुक्रवार को जनजागरूकता रैली निकाली गयी। इस दौरान छात्र-छात्राएं हाथ में बैनर, पोस्टर व स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। साथ ही लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील कर रहे थे। रैली में नर्सरी से लेकर इंटर के बच्चो ने सहभागिता करते हुए लोगो से अपने वोट को बर्बाद न करने की अपील की। उपिजिलाधिकारी आशीष सिंह ने कस्बे के सर्वोदय इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालय सलोन, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चो को हरि झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।छात्र छात्राओं ने पूरे नगर का भ्रमण कर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। छात्र छात्राओं ने लोगों को समझाया कि चुनाव में शत प्रतिशत वोटिंग हो इसके लिए मतदाताओ में जागरूकता होना अति आवश्यक है। देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक मतदाता को अपने मतों का अधिकार करना चाहिए। वही रैली ऊंचाहार रोड स्थित विद्यालय परिसर से होते हुए सब्जी मंडी, बस स्टॉप से होकर पुनः विद्यालय परिसर पहुचीं। इस मौके पर नायब तहसीलदार पवन शर्मा, प्रधानाचार्य अमित भारती, साधना शर्मा, असफाक जहां, अम्बुज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest