36.4 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

छात्रा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

शिवगढ़ (रायबरेली)। बुधवार को शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच हाईवे पर गूढ़ा में ट्रक की टक्कर से घायल छात्रा ने इलाज के दौरान लखनऊ ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया है, जिसकी मौत की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया वहीं शिक्षकों एवं छात्र- छात्राओं में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक बुधवार को जनता इंटर कॉलेज गूढ़ा में छुट्टी होने के पश्चात सरैंया मजरे भवानीगढ़ की रहने वाली कक्षा नौ की छात्रा उर्मिला (14) पुत्री राकेश कुमार साइकिल से अपने घर के लिए जा रही थी। तभी हैदरगढ़ से बछरावां की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी थी। डाक्टरों ने छात्रा की हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर के लिए रिफर कर दिया था। जहां देर रात इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। मृतक छात्रा के परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीराम ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। कार्यवाही की जा रही है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest