18.5 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

छतोह मंडल की भाजपा कार्ययोजना बैठक सम्प्पन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। भाजपा के मडंल प्रवास बैठक में नसीराबाद छतोह भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम कार्ययोजना बैठक ब्लॉक सभागार छतोह में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के संगठन मंत्री संजय गुप्ता जी मौजूद रहे और मुख्य अतिथि महोदय ने संगठन की बारीकियों को कार्यकर्ताओ और पदाधिकारीयो को समझाया कि अनुशासन के प्रति सचेत किया और संगठन की संरचना के बारे में बताया भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि हमे भी संगठन की जिम्मेदारी दी गई है हम संगठन की कार्यो में सबको साथ लेकर चलेंगे और सबका साथ सबका विकास और पार्टी के रीति और नीति के अनुसार संगठन के आदेश का पालन करेंगे छतोह की कार्ययोजना बैठक में जिलाउपाध्यक्ष अमरेश मौर्या जी ब्लाक प्रमुख श्री सुखवीर सिंह मोनू व जिला प्रतिनिधि श्री अछयवर सिंह जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष कोरी अर्पित पांडेय नीरज कोरी मण्डल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा छतोह क़ासिम नक़वी मण्डल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा छतोह सभासद विश्णु मौर्य मण्डल मंत्री कुमकुम सरोज व मण्डल की भाजपा कार्यकारिणी एंव बूथ अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे क्षेत्रीय मंत्री ने जिलाउपाध्यक्ष अमरेश मौर्य और जिला प्रतिनिधि के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया तथा क्षेत्रीय मंत्री ने भाजपा के कार्यों को और संगठन के लोगो को विस्तृत जानकारी दिया और कहा कि जातिवाद की भावना को दूर कर राष्ट्र हित मे पार्टी से जुड़े और कार्य करे।

मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest