37.9 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

चौहान गुट की सलोन कमेटी का गठन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) की सलोन इकाई का गठन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष जीसी चैहान का सलोन के व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री चौहान ने सलोन क्षेत्र की अध्यक्षता की बागडोर जागेश्वर यादव व महामंत्री मो. इरशाद प्रधान को सौंपी। साथ ही उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद अकरम प्रधान तथा संरक्षक पद पर जगतपाल प्रधान व सतीश राईनी मनोनीत किया। इस संगठन में कोल्ड स्टोर, पेट्रोल पंप, राइस मिल सहित अन्य सैकड़ों व्यापारियों ने सहभागिता करते हुए संगठन को मजबूती देने का आश्वासन दिया। प्रदेश महामंत्री अवतार सिंह मोंगा ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नए अध्यक्ष जागेश्वर व महामंत्री मोहम्मद इरशाद ने कहा हमारे क्षेत्र के हजारों व्यापारी आपके साथ हैं और लगातार इसमें बढ़ोतरी होती रहेगी। इस मौके पर ओमप्रकाश चैबे, प्रदेश प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी, सिराज अहमद जिला मीडिया प्रभारी मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest