परशदेपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र डीह के चौकी परशदेपुर में मटरवा चौराहे पर लाश मिलने से लोगो मे दहशत फैल गई।
बताते चले कि परशदेपुर के मटरवा चौराहे पर जब लोग सुबह उठ कर चौराहे पर आए तो होटल के बगल में एक अज्ञात युवक की लाश दिखाई दी जिसको देख कर लोगो ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पुलिस ने पहुचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौकी प्रभारी नारायण कुशवाहा ने बताया की लड़के के आधार कार्ड से उसकी पहचान विजय कोरी (24)पुत्र विश्राम निवासी विचुरा भोजपुर थाना सांगीपुर के रूप में हुई।खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया।
घर वालो ने बताया कि विजय कुछ दिन पहले दोस्तो के साथ शहर कमाने गया था लेकिन यहां कैसे आया हमलोगों को कुछ पता नही है।
अनुज मौर्य/शम्शी रिजवी रिपोर्ट













