37.4 C
Raebareli
Thursday, March 12, 2026

चोर गिरोह ने पार कर दी 25 कुंतल सरिया

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सरिया चोरों का गैंग सक्रिय हो चुका है। चोरों का गैंग कानून व्यवस्था को धता बताते हुए घटनाओं को अंजाम दे रहा है। वहीं पुलिस वारदात होने के इंतजार में मुकदमा ही नहीं दर्ज करती है। जिससे चोरों के हौसले बुलंद है। सोमवार की आधी रात को चोरों के गैंग ने 25 कुंतल सरिया पर हाथ साफ कर दिया। एक महीने पूर्व डकैती की घटना पर पर्दा डालने वाली खाकी को चोरों ने इसबार खुली चुनौती दी है। वहीं तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने इतनी बड़ी चोरी की घटना का मुकदमा नहीं दर्ज किया है। सलोन कोतवाली क्षेत्र पूरे जोधी मजरे खतियारा निवासी राकेश कुमार तिवारी श्री राम तिवारी जगतपुर रोड पर बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। पीडि़त के मुताबिक सोमवार की रात परिजन दुकान बंद कर घर के अंदर सोने चले गये देर रात अज्ञात चोरों ने लगभग 11 कुंतल सरिया उठा ले गये। चोरों का तांडव यही नहीं रुका इसी रोड डीगुर का पुरवा के समीप राजाराम के नवनिर्मित मकान के सामने रखी लगभग सोलह कुंतल सरिया पर हाथ साफ कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ही घटनाओं को एक ही गिरोह के चोरों ने अंजाम दिया है। वहीं इस सम्बंध में जब कोतवाली प्रभारी से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि अगर पीडि़त पक्ष ने तहरीर दी है तो मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

रिपोर्ट : प्रदीप गुप्ता

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest