36.6 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

चोरों ने सर्राफा व्यापारी की दुकान को बनाया निशाना, हज़ारों का माल किया चोरों ने पार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में चोरी की घटना बंद नहीं हो रही है और ना ही पुलिस चोरों तक पहुंच पा रही है। बीती रात अज्ञात चोरो ने एक ज्वलर्स की दुकान का ताला तोड़कर 15सौ की नगदी सहित करीब 80 हजार की मालियत के सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। ये घटना नसीराबाद कस्बे के लाला की बाज़ार की है। सूचना पर 100डायल पुलिस व नसीराबाद थाना पुलिस घटना स्थल पर तहक़ीक़ात के लिए पहुंची लेकिन हमेशा की तरह पुलिस ने तहरीर के बावजूद मामला दर्ज नहीं किया है।

बीती रात अज्ञात चोरों ने नसीराबाद कस्बे के मोहल्ला लाला बाज़ार में बब्बन पुत्र संतू निवासी मोहल्ला सुनारन नसीराबाद की ज्वलर्स की दुकान के शटल का ताला तोड़ लगभग 15सौ की नक़दी व करीब 80हजार की मालियत के सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया सवेरे भुक्त भोगी बब्बन जब दुकान खोलने पहुंचा तो घटना की जानकारी हुयी, तब पीड़ित ने घटना की सूचना 100 डायल पुलिस व नसीराबाद थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर कर पुलिस मौक़े पर पहुँची और घटना की जानकारी ली। फिर पीड़ित को थाने जाकर तहरीर देने को कहा लेकिन पुलिस ने तहरीर लेकर पीड़ित का मुकदमा दर्ज नहीं किया। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार यादव का कहना है पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है ।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest