महराजगंज रायबरेली।कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर चोरो का आतंक बीती रात को चोरों ने क्षेत्र के सेमरहा मजरे सिकंदरपुर गांव में ट्यूबल पर लगे पम्पिंगसेट पर अपना हाथ साफ कर दिया। आपको बताते चले कि कोतवाली क्षेत्र के सेमरहा मजरे सिकन्दरपुर गांव निवासी जोखू प्रसाद ने बताया कि उसका गांव के बाहर ही ट्यूबल है।प्रार्थी जब सुबह टहलते हुए जब अपने खेत में लगे ट्यूबल पर पहुँचा तो उसने देखा कि उसका पम्पिंगसेट गायब था। प्रार्थी ने आस पास काफी खोजबीन की पर उसका पम्पिंगसेट नही मिला।वही जब मामले में कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह से बात चीत की तो उन्होंने बताया कि अभी मामला मेरे संज्ञान में आया नही है अगर मामल संज्ञान में आता है तो उचित कार्यवाही की जाएगी।
अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट














