30 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

चोरो के हौसले बुलंद गल्ला व्यवसाई की दुकान से उड़ाए 45 हजार रुपए

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। व्यवसाई की दुकान का ताला तोड़कर 45 हजार रुपए नगद पार कर दिया है। व्यवसाई को जब इस मामले की जानकारी हुई तो उसने मुराई बाग चौकी इंसान को तहरीर देकर मामला पंजीकृत कराया है। मुराई बाग कोतवाली क्षेत्र कृष्णा नगर निवासी आशीष कुमार जयसवाल पुत्र समरजीत जयसवाल गल्ला व्यवसाई है। इलाहाबाद रोड पावर हाउस के पास गल्ला व्यवसाई की दुकान है। बीती रात उसकी दुकान में ट्रक से गल्ला आया था । गल्ले को ट्रक से उतरवाने के पश्चात उसने दुकान में ताला लगा दिया । बुधवार को प्रातः काल उसकी दुकान में फिर ट्रक से गल्ला आ गया। उसने जैसे ही दुकान का ताला खोला तो वह दंग रह गया दुकान का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। दुकान के अंदर रखी अलमारी से अज्ञात चोरों ने लगभग 45 हजार रुपए की नकदी पार कर दिया है। पीड़ित ने इस मामले की तहरी मुराई बाग चौक इंचार्ज को दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest