24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

चोरों ने सर्राफा व्यापारी की दुकान में सेंध काटकर लाखों के आभूषण किये पार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। महराजगंज कोतवाली पुलिस की रात्रि गश्त की खुली पोल बीती रात को चोरों ने कस्बे में स्थित न्यू मोहित वर्मा ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर व दीवाल में सेंध लगाकर लाखों के सोने व चांदी के जेवरात किए पार, यही नहीं बगल में स्थित रेडीमेड कपड़ो की दुकान पर से भी चोरो ने महंगे कपड़े व दुकान में रखी 5500 रुपये की नगदी पर हाथ साफ किया। बताते चलें कि महराजगंज कस्बे के रायबरेली रोड स्थित न्यू मोहित वर्मा ज्वेलर्स की दुकान में बीती रात को चोरों ने बगल में स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान से सेंध लगाकर लाखों के सोने व चांदी के जेवरात पार कर दिए ताज्जुब की बात तो यह है कि दुकान से चंद कदम की दूरी पर ही पुलिस चौकी स्थित है। जहां पर पुलिस के कोई ना कोई सिपाही एवं होमगार्ड मौजूद रहते हैं।इसके बावजूद भी चौकी के समीप इस तरह की घटनाएं हो जाएं तो पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा हो जाता है। वहीं पीड़ित मोहित वर्मा ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर में 1 किलो चांदी व 15 ग्राम सोना एवं सीसीटीवी की हार्डडिस्क दुकान से चोरी होना दर्शाया है। मामले में कोतवाली प्रभारी लालचंद सरोज ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही इस घटना का खुलासा कर उक्त गुनहगारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest