23.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

चोरी के मोबाइल फोन के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर अपराधी को गुरुबक्सगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को चोर के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन एक अवैध तमंचा और एक कारतूस मिला है। जानकारी के अनुसार गुरबख्श गंज थाना क्षेत्र के मलिक मऊ चौबारा निवासी कुलदीप द्विवेदी पुत्र महादेव त्रिवेदी ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था कि 23 जनवरी को टीवी के पास उसके दो मोबाइल सेट रखे हुए थे जिससे भोला गोस्वामी पुत्र राम कुमार गोस्वामी ने चोरी कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। गुरबख्शगंज थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने रविवार को नामजद चोर को गिरफ्तार कर लिया।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest