15.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

चोरी के माल व शस्त्र के साथ चोर बन्दी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सरेनी (रायबरेली)। थाना सरेनी रायबरेली पुलिस टीम द्वारा चोरी का अरोपी अभियुक्त चोरी के माल व अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। वादी अशीष कुमार पुत्र गोवर्धन पासी निवासी चकगोर मजरा दरियापुर थाना सरेनी रायबरेली द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित प्रार्थना-पत्र देकर बताया गया कि आज बीती रात इसके गांव के ही रोशन पासी पुत्र राकेश कुमार पासी ने वादी के घर से इसका मोबाइल फोन चोरी किया व इसेक बाद पडोस की माईका पासी पत्नी राजकुमार पासी के घर से भी गेहूं व महुआ की बोरी चोरी कर ली हैं ।जिसे वादी द्वारा चोरी कर भागते देखा गया है ।उक्त सूचना के अधार पर थाना सरेनी पर मु0सं. 183/19 धारा 457/380 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।इसी क्रम में रोशन कुमार पासी पुत्र राकेश कुमार पासी निवासी चकगोर मजरे दरियापुर थाना सरेनी रायबरेली को गिरफ्तार कर लिया गया।बरामदगी के तौर पर कब्जे से 01 अदद मोबाईल फोन वीवो (चोरी का)40 किलो गेहूं व 20 किलो महुआ (चोरी का) 01 अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र यादव,उप-निरीक्षक अहमद अली व आरक्षी संदीप मौर्य थाना सरेनी रायबरेली शामिल रहे।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest