17.4 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

चुनावी रुझानों से उत्साहित कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। पांच राज्यों से आ रहे चुनावी रुझानों से उत्साहित कांग्रेसियों काउल्लास चरम पर रहा। छत्तीसगढ़ व राजस्थान में मिले स्पष्ट जनादेश व मध्य प्रदेशमें लगातार पार्टी के बढ़त बनाये रहने से स्थानीय कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन मेंसुबह से ही कांग्रेसियों का जमावड़ा लगने लगा। उपस्थित कांग्रेसी ढोल-ताशों परजमकर भांगड़ा किया और आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। कांग्रेसियों नेराहुल गांधी, सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए।

                जिला महासचिव राज कुमार दीक्षित ने कहा पांच राज्यों में कांग्रेस की बढ़त का सम्पूर्ण श्रेय राहुल गांधी के परिश्रम और सोनिया गांधी के संघर्षशील व ईमानदार छवि को जाता है। वर्तमान चुनावों में मिला जनादेश आगामी लोकसभा चुनावों तक जायेगा। शहर अध्यक्ष सईदुल हसन ने सम्पूर्ण रुझानों को जनता की जीत बताते हुए इसे लोकतंत्र की बड़ी जीत करार दिया। शहर महासचिव आशीष द्विवेदी ने चुनाव नतीजों को किसान, मजदूर, व्यापारी व आमजन की जीत बताया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से हलकान जनता, जीएसटी से परेशान व्यापारी एवं किसानों के हितों की अनदेखी ने सत्तारूढ़ दल को आइना दिखाने का काम किया है, जिनकी लड़ाई लगातार राहुल गांधी और कांग्रेसियों द्वारा लड़ी जाती रही है। इस मौके पर भारी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे। युवक कांग्रेस के सदर अध्यक्ष आमीन पठान ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम के विधान सभा के चुनावों में हुई मोदी-बीजेपी की करारी हार पर युवकों आसपास के लोगों का मुंह मीठा कराया और खुशियां मनाकर आतशिबाजी की।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest