18.5 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

चाचा भतीजे की अज्ञात बदमाशों ने की धारदार हथियार से हत्या

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

चाचा भतीजे की हत्या से इलाके में सनसनी

रायबरेली। जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज स्थित निर्माणाधीन ढाबे में डबल मर्डर से सनसनी मच गई। चाचा भतीजे की अज्ञात लोगों ने निर्मम हत्या कर फरार हो गए। डबल मर्डर की सूचना से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मौके पर कई थानों की पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम के साथ कहड़ एसपी पहुचे और हत्या के कारणों की तफ्तीश में जुट गए है।

इन दोनों फ़ोटो को गौर से देखिए इनके नाम अंकित शुक्ला व शौरभ शुक्ला है ये दोनों चाचा भतीजे है और भदोखर थाना क्षेत्र के झकरासी गाँव के रहने वाले है। बीती रात ये दोनों चाचा भतीजे अपने निर्माणाधीन ढाबे में सो रहे थे तभी अज्ञात लोगों ने सोते समय सर पर वार करके इनकी निर्मम हत्या कर दी। डबल मर्डर की सूचना पर घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। माहौल को बिगड़ता देख खुद एसपी सुनील सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुँची और घटना स्तहल का जायजा लिया। बतायां जा रहा है कि दोनों मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। हत्या किन कारणों से हुई और किसने की पुलिस इसकी तफ्तीश में जुट गई है साथ ही हत्यारो की धरपकड़ के लिए टीमें रवाना कर दी गई है वही इस डबल मर्डर से मृतक के परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

हत्या क्यों और किस लिए की गई ये तो जाँच के बाद ही पता चल पाएगा। वही पुलिस घटना के हर पहलू से जाँच कर रही है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest