13.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

चाइनीज मांझे से न्यू स्टैंडर्ड की शिक्षिका घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर सेमरी कोठी सुपर मार्केट में पढ़ाने वाली एक शिक्षिका सुबह स्कूल आने के दौरान चाइनीज मांझे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि शिक्षिका पूरी तरह मांजे की चपेट में नहीं आई, केवल मांजे से उसकी नाक और गाल पर ही चोट आई है। जानकारी के अनुसार आईटीआई कालोनी में रहने वाली शिक्षिका शिवांगी न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर सेमरी कोठी सुपर मार्केट में पढ़ाती है। वह सुबह स्कूल के लिए निकली और जैसे ही सारस होटल की तरफ बढ़ी की चाइनीज मंझा की चपेट में आ गई और इससे उनकी नाक और गाल पर चोट आ गई। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest