20 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

घर मे नहा रही युवती से पड़ोस के एक युवक ने की अश्लील हरकत,वही पुलिस से भी कर डाला दो दो हाथ

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। घर मे नहा रही युवती से पड़ोस के एक युवक ने की अश्लील हरकत ,सूचना पर गॉव पहुंची 100 डायल पुलिस व हलका दरोगा से भी आरोपी युवक ने की हाथा पाई पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, बाद में पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी अर्जुन पुत्र बुध ई के खिलाफ संबंथित धाराओं में किया मामला दर्ज आरोपी को जेल भेज दिया है ।

शनिवार को करीब 11 बजे नसीराबाद थाना क्षेत्र के एक गॉव में एक 16 वर्षीय युवती घर में नहा रही थी उस समय परिवार के लोग खेत पर थे अचानक उसके घर में गॉव का ही युवक अर्जुन पासी पुत्र बुध ई पहुचा और उसे अकेला देख अश्लील हरकतें करने लगा तब युवती शोर मचाने लगी, शोर सुन आरोपी उसे धमकाते हुये फरार हो गया। शाम को जब युवती के परिजन घर पहुंचे तो युवती ने उन्हें अर्जुन की हरकत की जानकारी दी, तब परिजनों ने घटना की सूचना 100 नं. डायल पुलिस को देदी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और पीड़ित परिवार को थाने में तहरीर देने को कहा इसके बाद पीड़ित पिता ने घटना की तहरीर थाने में देदी तहरीर मिलते ही हलका दरोग़ा विजय नारायण शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ रात्रि 11 बजे गॉव पहुंच आरोपी के मकान पर दबिश देदी और अर्जुन को गिरफ्तार किया लेकिन अर्जुन गिरफ्तारी के बचाव में दरोग़ा से ही भिड़ गया फिर भी पुलिस ने उसे दबोच लिया और थाने लेजाकर जमके खातिरदारी की पुलिस ने पीड़ित पिता से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी अर्जुन के खिलाफ यह मामला अपराध संख्या 77,78/2019 धारा 354 ख,504,323,506,7/8 पास्को एक्ट तथा 332 आई पी सी एक्ट के तहेत दर्ज कर रविवार की सुबह गिरफ्तार आरोपी अर्जुन पासी को जेल भेज दिया है।

अनुज मौर्य /मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest