लालगंजःरायबरेली- सगे भाईयों समेत तीन लोगों के घर में घुसकर पिटाई करने के मामले में पुलिस ने सात नामजद समेत अज्ञात लोगों के विरूद्ध जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है।मामला सूदनखेड़ा मजरे आलमपुर का है जहां के रहने वाले रामकिशोर का आरोप है कि सोमवार की सुबह लगभग 6 बजे मोहल्ले के रहने वाले शिवम,पितंबर, नर बहादुर,रामसुमेर, पुत्तन, सोनू, शिवांशू ने लाठी डंडो से लैस होकर उसके घर में घुसकर उसके समेत भाई वीरेंद्र तथा साले अखिलेश की पिटाई कर दी। जिसमें उन्हें गंभीर चोटे आई हैं प्राथमिक उपचार के बाद वीरेंद्र व रामकिशोर को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले की शिकायत पर सभी आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
संदीप फ़िज़ा रिपोर्ट













