27.1 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

ग्राहक सेवा गोष्ठी का हुआ आयोजन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। प्रधान डाकघर में भारतीय डाक विभाग रायबरेली मंडल द्वारा एक ग्राहक सेवा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता एसके सक्सेना अधीक्षक डाक सेवाएं रायबरेली मण्डल द्वारा की गई। गोष्ठी में राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों, बैंकों एवं निगमों के अधिकारी व प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। गोष्ठी के दौरान एसके सक्सेना ने डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही समस्त सेवाओं पर प्रकाश डाला इसके पश्चात डाक विभाग रायबरेली मंडल के समस्त अधिकारियों द्वारा ग्राहकों की समस्या को विस्तृत तौर पर चुना गया तथा इन समस्याओं पर समयबद्ध तरीके से कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।

गोष्ठी के दौरान आए ग्राहको एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों द्वारा डाक विभाग के इस कदम की सराहना की गई। ए के सक्सेना द्वारा यह आश्वासन भी दिया गया कि भविष्य में इस प्रकार की गोष्ठियों का आयोजन नियमित अंतराल पर कराया जाता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान पीएन गुप्ता सहायक अधीक्षक दक्षिणी, घनश्याम डाक सहायक पश्चिमी, अभिषेक सोनी डाक निरीक्षक पूर्वी, कपिल वर्मा डाक निरीक्षक महाराजगंज एवं श्रवण कुमार पोस्टमास्टर प्रधान डाकघर रायबरेली आदि उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest