17.4 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

गोविंदा ने कभी अपने बच्चों की मदद भी नहीं की: रागिनी खन्ना

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो
गोविंदा की भांजी टीवी ऐक्ट्रेस रागिनी खन्ना जल्द ही चैट शो जज्बात में नजर आएंगी, उन्होंने होस्ट राजीव खंडेलवाल को बताया कि बॉलिवुड स्टार की भांजी होने के बाद भी उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा।
बड़े फिल्म ऐक्टर की रिश्तेदार होने की वजह से काम मिलने की बात को अफवाह बताते हुए रागिनी ने बताया, लोग बड़े आराम से कह देते हैं कि मैं गोविंदा की भांजी हूं तो मुझे इंड्रस्ट्री में आसानी से काम मिल गया होगा लेकिन यह सच नहीं है। वह आज जहां हैं उन्हें वहां तक पहुंचने में काफी मेहनत करनी पड़ी है और मैंने उनसे आधी मेहनत भी नहीं की है। मैंने यह तक सुना है कि एक वक्त था जब गोविंदा विरार से लेकर जुहू तक ऑडिशंस देने पैदल जाते थे। लेकिन आपको बता दूं कि गोविंदा ने अपने बच्चों के लिए भी सिफारिश नहीं की। इसके साथ ही, रागिनी ने यह भी कहा कि उन्हें अपने प्रफेशनल टारगेट्स पूरे करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है। रागिनी बताती हैं, अगर लोगों को लगता है कि मुझे उनकी वजह से काम मिला तो उन्हें वाकई मुझ पर रिसर्च करने की जरूरत है। मुझे अपने टारगेट पूरे करने के लिए बहुत काम करना पड़ा है। इसलिए गोविंदा की भांजी होने के बाद मुझे इंडस्ट्री में वैसे ही स्ट्रगल करना पड़ा है जैसा कई साल पहले उन्होंने किया था।  रागिनी जल्द ही इस चैट शो में करण वी ग्रोवर के साथ आएंगी और दोनों गोविंदा के गानों पर मस्ती करते नजर आएंगे।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest