39.6 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

गोविंदा के भतीजे जन्मेंद्र आहूजा अपने फ्लैट में मृत पाए गए

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

जन्मेंद्र, गोविंदा स्टारर फिल्म ‘जहां जाएंगे हमें पायेंगे’ के निर्देशक थे. उन्होंने फिल्म ‘प्यार दीवाना हो गया है’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है.
जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के भतीजे जन्मेंद्र आहूजा गुरुवार सुबह यारी रोड के अपने फ्लैट में मृत पाए गए. जन्मेंद्र की उम्र 34 साल बताई जा रही है. जन्मेंद्र आहूजा निर्माता कीर्ति कुमार के बेटे थे. जन्मेंद्र, गोविंदा स्टारर फिल्म ‘जहां जाएंगे हमें पायेंगे’ के निर्देशक थे. उन्होंने फिल्म ‘प्यार दीवाना होता है’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है.

आ रही खबरों के मुताबिक, परिवारवालों ने बताया है कि दिल का दौरा पड़ने के कारण जन्मेंद्र की मृत्यु हुई है. उनके करीबी रिश्तेदारों का कहना है कि जन्मेंद्र मुंबई में यारी रोड के अपने घर पर थे तभी सुबह अचानक उसकी छाती में दर्द उठा जिसके बाद वह लेट गए और उठे नहीं.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest