33.7 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

गैंग लीडर सहित गोकशी के ईनामी गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। महराजगंज कोतवाली पुलिस ने गोकशी के गैंग लीडर सहित दो अभियुक्तों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये अभियुक्तों पर 15-15 हजार रुपये का ईनाम था तथा दोनों गैगस्टर में वांछित थे। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान पकड़े गये अभियुक्तों की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के खैरहना निवासी रफीक उर्फ बाबा पुत्र शफीक तथा इसी गांव के पूरे बंजारन निवासी इबरार उर्फ बहिरू पुत्र कल्लू को महराजगंज कोतवाली पुलिस ने चलाये जा रहे अपराद्द नियंत्रण के तहत गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि बाबा उर्फ रफीक गोकशी गैंग का लीडर है। पकड़े गये आरोपियों पर गोवद्द निवारण अद्दिनियम के कई मुकदमें दर्ज हैं। पकड़े गये आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे व चार कारतूस बरामद हुये हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में महराजगंज कोतवाली धर्मेन्द्र कुमार दुबे, उपनिरीक्षक सुर्खाब खान, इरफान अहमद, शुभम सिंह, विभाकर शुक्ल, रवि कुमार सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest