27.1 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

गैंगेस्टर के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज पुलिस गैंगस्टर के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार भेजा जेल।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोहनलालगंज प्रभारी निरीक्षक गऊदीन शुक्ला उपनिरीक्षक सचिन कुमार मय हमराह पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गश्त कर रहे थे | गश्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली की गैंगस्टर अधिनियम का वांछित अभियुक्त अतीक उर्फ मोहम्मद अतीख पुत्र वाजिद उर्फ वजीर खाँ निवासी हरीपुर मदृहा थाना खीरो जनपद रायबरेली अपने घर पर मौजूद है |इस सूचना पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर द्वारा बताए हुए स्थान पर पहुंची |जहां पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़ा |पुलिस को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा |इससे पुलिस का शक यकीन में बदल गया पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त अतीक को धर दबोचा पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर मोहनलालगंज कोतवाली लेकर आई अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा ।

धीरेंद्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest