17 C
Raebareli
Sunday, March 22, 2026

गैंगेस्टर के तहत अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ )।मोहनलालगंज पुलिस गैंगस्टर के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार भेजा जेल।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपनिरीक्षक सचिन कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रात को गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली की गैंगेस्टर अधिनियम का वांछित अभियुक्त रंजीत पासी पुत्र ब्रह्मा पासी निवासी खटोला थाना बंथरा जनपद लखनऊ अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही मोहनलालगंज पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर द्वारा बताए हुए स्थान पर पहुंची। पुलिस को आता देख कर अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया पुलिस ने दौड़ाकर उसे मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर मोहनलालगंज कोतवाली लेकर आई। अभियुक्त को अपराध से रूबरू कराते हुए पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest