15.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

गांव, गरीब और किसान का विकास कर रही है भाजपा: अतुल सिंह

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। हरचन्दपुर विधान सभा क्षेत्र खीरों ब्लाक परिसर में भाजपा अवध क्षेत्र के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान संयोजक अतुल सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गरीबो को कंबल वितरण, बूथ अध्यक्षों एवं पत्रकार बंधुओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि सरेनी विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह व आयोजक अतुल सिंह ने सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल व बूथ अध्यक्षों एवं पत्रकार बंधुओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि हरचंदपुर और सरेनी विधानसभा की सीमाएं एक दूसरे से लगी हुई है, हरचंदपुर क्षेत्रवासियों की समस्या के समाधान के लिए मैं सदैव तत्पर हूं। यदि किसान की कोई समस्या है तो उसका समाधान कराया जाएगा। सरेनी विधान सभा की नहरें सूखी पड़ी थी, किसान परेशान थे, इस समस्या को मैंने मुख्यमंत्री तक पहुंचाया। जिसके बाद सरेनी क्षेत्र की नहरों में पानी आ रहा है। इसी प्रकार अब हरचंदपुर क्षेत्र की सभी नहरों में पानी लाने का प्रयास जारी है। बहुत ही जल्द यहां की किसानों को भी नहरों में पानी मिलेगा। छुट्टे जानवरों से हो रहे किसानों के खेतों के नुकसान को बचाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा जिले में गौशालाओं का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कार्य के लिए सरकार ने जिला पंचायतों को अलग से धन आवंटित किया है। कुछ लोग सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों में अपना नाम जोडकर अपने नंबर बढ़ा रहे हैं। राजनीति को पेशा बनाने वाले ऐसे स्वार्थी लोगों से दूर रहना होगा और ऐसे भ्रष्टाचारियों को उखाड़ फेंकना होगा। श्री सिंह ने कहा कि हरचंदपुर जनता का दुर्भाग्य था जो बहुत थोड़े मतों से भाजपा का विधायक नहीं जीता। आयोजक भाजपा नेता अतुल सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। हमारा प्रयास है कि रायबरेली जिले के सभी गरीबों की सेवा की जाए। श्री सिंह ने जिला पंचायत एवं विधान परिषद का चुनाव सीधे जनता से कराया जाए, इस बात को विधान सभा में उठाने के लिए विधायक धीरेन्द्र सिंह को धन्यवाद दिया। पूरे प्रदेश में जिला पंचायत को लोग अपने घर की खेती समझते हैं। उसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करते हैं। श्री सिंह ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी को रायबरेली आने से डर लगने लगा है क्योंकि कांग्रेस के खोखले वादों से यहां की जनता ऊब चुकी है। रायबरेली की जनता अब सिर्फ भाजपा के प्रत्याशी को जिताना चाहती है। गांव गरीब किसान का विकास सिर्फ भाजपा ही कर रही है। संचालन जिला उपाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता डीएन पाठक, बच्चा पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष गौरव त्रिवेदी, मंडल प्रभारी फतेह सिंह, गांधी सहाय, बृजेश शुक्ला, शिव सागर तिवारी, जिपंस शेर बहादुर लोधी, चंद्र्रशेखर लोधी, रामकरण सिंह, मनोज चैधरी, युवा नेता सोनू सिंह, सानू पटेल, शिव प्रकाश कुशवाहा आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest