14.3 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

गांव के चार लोगों पर नाबालिक के अपहरण का आरोप

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

महराजगंज (रायबरेली)। गांव के ही  लोगों पर नाबालिक के अपहरण का आरोप लगाकर  शिकायतकर्ता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के सिरसोई मजरे जमुरावां निवासी जगन्नाथ पुत्र भिखारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया की सोमवार नौ जुलाई की रात गांव के ही प्रतिपक्षी आये और मेरी नाबालिक लडक़ी को बहला-फुसला कर भगा ले गये। तब से मेरी लडक़ी का कोई अता-पता नहीं। शिकायतकर्ता पिता ने पुलिस को बताया की जानकारी में आया है की आरोपी जल्द ही मेरी लडक़ी को जिले से बाहर ले जाने की फिराक में हैं। कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया की शिकायतकर्ता पिता की तहरीर पर गांव के ही दिनेश कुमार पुत्र कुन्नी, आरती व पूजा पुत्री कुन्नी एवं इन तीनों के पिता कुन्नी पुत्र शिवराज के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपियों को जल्द ही जेल भेजा जाएगा।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest