38.3 C
Raebareli
Friday, April 3, 2026

गाँवों का दौरा कर अदिति सिंह ने जनसमस्याओं का किया समाधान

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। सदर विधायक अदिति सिंह ने आपकी विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विगत दो दिनों में राही विकास खण्ड के ग्राम सुरजू का पुरवा, जलालपुर, पूरे रैकवारन, बेलखारा, सैवनई, खलार का पुरवा, मैरी , बेलागुसीसी, कैथन का पुरवा, बेलाटेकई, पूरे फेरु एवं जिजुवा सहित दर्जनों गाँवों में चौपाल लगाकर जनसमस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया।
अदिति सिंह ने उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए कहती है कि जैसे पूर्व विधायक अखिलेश सिंह हमेशा जनता के बीच जाकर उनकी जनसमस्याओं की सुनते थे और उनका निराकरण करते थे वैसे ही उनका सदैव यही प्रयास रहता है कि जनता की हर जनसमस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो। आज के जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सरकार द्वारा जनहित में चलायी जा रही लाभकारी योजनाओं को विस्तृत रूप से जनता को अवगत कराया और बताया कि सभी लोग कैसे उन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

सदर विधायक ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न गांवों में पेयजल हेतु हैण्डपम्प देने की घोषणा की साथ ही सड़कों की मरम्मत, बिजली की समस्याओं, नाली-खड़ंजा निर्माण आदि जनसमस्याओं के शीघ्र निराकरण कराने का भरोसा दिलाया।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest